फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना सब स्टेशन अपग्रेड, नहीं होगी ओवरलोडिंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली समस्या से राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना बिजली निगम बिजली सब स्टेशन को अपग्रेड कर दिया है। विभाग ने टी- 4 पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया है। इससे शहरी व ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के कटों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। उपभोक्ता काफी समय से ओवरलोडिंग की समस्या से त्रस्त थे।
विज्ञापन

इसमें 4 फीडरों के अस्थायी कनेक्शन किए गए हैं, जिनमें बालूदा रोड, तिकोना पार्क, खेड़ला और गढ़ी फीडर शामिल हैं। नया पावर ट्रांसफॉर्मर लगने से लोगों के घरों व दुकानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी। सोहना में कुल 12 फीडर हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 7 व ग्रामीण क्षेत्र में 5 फीडर शामिल हैं।
विज्ञापन


कस्बे के नया टी- 4 पावर ट्रांसफार्मर चालू कर दिया गया है। इसके लगने से बिजली ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा। -सुमित गर्ग, जेई,बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें