फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब कारोबर पर कब्जे के लिए हो चुकी हैं कई हत्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े गैंगस्टर की नजर शहर के शराब कारोबार पर है
विज्ञापन


विराट त्यागी
गुरुग्राम। शहर में शराब कारोबार पर गैंगस्टरों की नजर लंबे समय से रही है। शराब कारोबार में वर्चस्व को लेकर करीब एक दशक से कई बार गैंगस्टरों के नाम सामने आ चुके हैं। तीन साल पहले दो भाइयों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे का नाम आया था। गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई की हत्या को भी शराब कारोबार से जोड़ा जाता है। फरवरी 2022 में पटौदी में खोह गांव परमजीत ठाकरान और सुरजीत ठाकरान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम देने आए गुर्गें गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के थं। इस हत्या को अंजाम देने का आरोप अजय जैलदार पर है। बताया जाता है कि शराब कारोबार को लेकर उसका भाइयों से झगड़ा था।
16 जून 2023 को पंचगांव चौक पर शराब ठेके को लेकर ठेके पर गोली चलाई थी। गोली ठेके पर मौजूद एक युवक को लगी थी और उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लिपिन नेहरा का नाम सामने आया था कि वह शराब ठेका अपने नाम करवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गैंगस्टरों की पर होती है पुलिस की पैनी नजर
गैंगस्टरों को जिले की पुलिस की पैनी नजर रहती है। कई बार वारदात देने से पहले ही पुलिस उनकी साजिश को नाकाम कर चुकी है। भोंडसी थाना क्षेत्र में 2023 में पुलिस ने एक साथ ही गैंगस्टरों के 10 गुर्गों को वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें