फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांझी उत्सव के जरिए संस्कृति से जुड़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित भारत हाई स्कूल में सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोक परंपराओं के महत्व से परिचित कराना और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन की संस्थापिका पुष्पा गौड़ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारे संस्कारों की जननी है। सांझी उत्तर भारत का लोकप्रिय पारंपरिक उत्सव है, जिसे सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की लोक परंपराओं में सांझी उत्सव धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है। ऐसे में भारत हाई स्कूल की ओर से बच्चों को इस परंपरा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम का आयोजन श्याम कौशिक और उनकी टीम ने किया, जबकि अध्यक्षता योगेश कौशिक ने की। इस अवसर पर रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक प्रो. लीलमणि गौड़ ने सांझी के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें