फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गीता महोत्सव में जिले के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 20 नवंबर तक स्कूल स्तर पर होगा आयोजन, दिसंबर में आयोजित होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के तहत साइबर सिटी के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होंगी।
इसके बाद खंड स्तर पर 25 से 27 नवंबर, जिला स्तर पर 2 से 4 दिसंबर और राज्य स्तर पर 17 से 19 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को गीता के संदेश, जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। इसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थी पहली श्रेणी और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दूसरी श्रेणी में भाग लेंगे। सरकारी और गैैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार 5 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के प्रत्येक जिले से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 138 विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इसमें 138 छात्राएं भी शामिल होंगी। प्रत्येक जिले से कुल 298 सदस्यों के दल भेजने की व्यवस्था की गई है, जिसमें विद्यार्थी, महिला शिक्षिकाएं और अन्य सहयोगी शामिल होंगें। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को खंड, जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें