फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंबेडकर चौक फ्लाईओवर का स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार, जल्द बनेगी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल में पूरी होने वाली परियोजना से गुरुग्राम-सोहना हाईवे से सेक्टरों का जुड़ाव बेहतर होगा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-45/46-51/52 चौक (आंबेडकर चौक) पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार होगी। चौक पर फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) मास्टर प्लान 2031 को ध्यान में रखकर शहर में अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। जीएमडीए सेक्टर 45/46-51/52 के चौक पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए 52 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। दो साल में पूरी होने वाली इस परियोजना से गुरुग्राम-सोहना हाईवे से सेक्टरों का जुड़ाव बेहतर होगा।
विज्ञापन

इस चौक को पार करने में लोगों को अभी सुबह-शाम जाम से जूझना पड़ता है। जीएमडीए ने चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी हुई है। कंपनी ने आंबेडकर चौक फ्लाई ओवर का डिजाइन तैयार कर लिया है और मंजूरी के लिए जीएमडीए को भेजा है। जीएमडीए की मंजूरी पर आगे बढ़ाया जाएगा। यदि जीएमडीए ने डिजाइन में बदलाव का सुझाव दिया तो इसी अनुसार आगे कार्य होंगे। इसके बाद फ्लाई ओवर की डीपीआर तैयार कराई जाएगी। अधीक्षण अभियंता फैजल इब्राहिम ने बताया कि कंपनी को एक माह में डीपीआर तैयार कर देने को कहा गया है। जल्द डिजाइन को फाइनल किया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से शहर में जाम की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर की तरफ फ्लाईओवर बनेगा

जीएमडीए ने न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 85/86-89/90 चौक पर भी जाम को दूर करने की योजना तैयार की है। यहां पर फ्लाईओवर के निर्माण की अनुमानित लागत 59 करोड़ रुपये है। चौक पर द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर की तरफ फ्लाईओवर तैयार होगा। इससे आईएमटी मानेसर में करीब दो हजार औद्योगिक संस्थानों को राहत मिलेगी। इसके साथ विकसित हो रहे नए सेक्टरों के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस चौक पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। जीएमडीए ने सेक्टर 85/86-89/90 चौक की डीपीआर तैयार करा ली है। इसके टेंडर के लिए डीएनआईटी तैयार कराई जा रही है। इसका जल्द टेंडर जारी करने की तैयारी है। फ्लाईओवर की लंबाई 700 से 800 मीटर के बीच रहेगी। दोनों फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर जीएमडीए बोर्ड बैठक से पहले ही मंजूरी मिली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें