फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम की सख्त कार्रवाई, तीन अवैध निर्माण ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी और अर्जुन नगर में गिरी गाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शुक्रवार को अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने कृष्णा कॉलोनी और अर्जुन नगर में तीन अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।



यह कार्रवाई सहायक अभियंता यतेन्द्र कुमार और कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में की गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि इन अवैध निर्माणों की शिकायत सीएम विंडो तथा समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच के बाद नगर निगम ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित स्थलों पर कार्रवाई की। शहर में अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल शहर की प्लानिंग और विकास में बाधा डालती हैं बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं और सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत निगम को दें ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक संदेश गया है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि निगम आगे भी इसी तरह अनाधिकृत निर्माणों पर कड़ा शिकंजा कसता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें