संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव राठीवास मोड़ से रेवाड़ी की ओर सिंधरावली तक जाने वाले सर्विस मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क में मौजूद गड्ढों को भरने के लिए प्रशासन ने पत्थर डाल दिए हैं, जिसे समतल नहीं किया गया। अब यही पत्थर लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन गए हैं। लगभग एक महीने से सड़क की यही हालत है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसका कोई उपाय नहीं किया जा रहा।
जबकि बीते 11 अक्तूबर को स्कूली बस सर्विस मार्ग से गुजर रही थी, तब पीछे से एक ट्राला ने द्वारा टक्कर मार दी थी जिसमें कई स्कूली बच्चों को चौट आई थी। सड़क की हालत के कारण जाम से भी लोगों काे दो चार होना पड़ता है। इलाके के लोग मांग कर रहे हैं कि पत्थरों का समतल कर सड़क की मरम्मत किया जाए।