फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट कर घर पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रविनगर में एक दुकानदार से करीब 36 युवकों ने मारपीट के बाद घर पर पथराव कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविनगर के रहने वाले रामवीर ने पुलिस को बताया है कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे जब वह अपनी दुकान पर थे तो जितेंद्र नाम का युवक अपनी कार से वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। पड़ोसियों ने बीच बचाव किया तो आरोपी वहां से चला गया और कुछ ही देर में अपने साथी जग्गा, राहुल व अन्य 35 से 40 लोगों के साथ आया और सभी ने उनके घर व दुकान पर पथराव कर दिया। पथराव से उनकी दुकान व घर की खिड़कियां व दरवाजे टूट गए हैं। थाना सेक्टर- 9ए पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वह जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें