फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा देखने के बहाने घर में घुसकर जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी रोड चौकी क्षेत्र में किराए का कमरा देखने के बहाने घर में घुसे एक शातिर ने चेन और अंगूठी चोरी कर लिए। मकान मालकिन को पानी लेने के लिए किचन में भेजकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता को चोरी का पता चला। पीड़िता ने आसपास आरोपी को काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने शिवाजी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूर्ति देवी शिव नगर की रहने वाली हैं। उनका तीन मंजिला मकान है। दो मंजिल को उन्होंने किराए पर दिया हुआ है, जबकि एक मंजिल पर वह परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति किराए पर कमरा लेने के लिए उनके घर पहुंचा था। उनके पास एक कमरा खाली था। वह कमरा दिखाने के लिए उसे साथ ले गईं। शातिर पानी के बहाने घर में घुस गया। पीड़िता पानी लेने के लिए किचन में गईं। तभी मौका पाकर आरोपी ने उनके बेड के सिरहाने पर रखी एक सवा दो तोले की चेन और एक अंगूठी चोरी कर लिए। एक घंटे बाद जब महिला ने चेन और अंगूठी देखी तो वह सिरहाने पर नहीं थी। उन्होंने घर में तलाश की, लेकिन नहीं मिली। उन्हें इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत शिवाजी नगर थाने में दी। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें