फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंश बिश्नोई गैंग के पांच बदमाशों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच बदमाशों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बहादुरगढ़ की टीम ने सोमवार को बहादुरगढ़ बाईपास से गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाशों की चोरी की इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश करने की योजना थी।
विज्ञापन

बदमाश अपने गैंग के लिए हथियार उपलब्ध कराने, नशे के सामान की डिलीवरी करने व अन्य काम करते थे। ये अपने गैंग के लिए पिछले काफी समय से काम कर रहे थे। गुरुग्राम एसटीएफ के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान भिवानी निवासी चिराग, मनोज बक्करवाला, राजस्थान के बाड़मेर निवासी प्रकाश बाड़मेर, अमित और संजय के रूप में की गई है।
------
वसूली करना भी इनके जिम्मे था:
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि पांचों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और पिछले काफी समय से हथियार उपलब्ध करवाने के अलावा लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने और मादक पदार्थों की सप्लाई का काम काम करते थे। दुकानदार, कारोबारी समेत अन्य लोगों से रंगदारी वसूली करने का भी इनका काम था। बदमाशों को एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने एक गुप्त सूचना पर तेजी से काम करते हुए बहादुरगढ़ बाइपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

------
चुराते थे लग्जरी गाड़ियां:
एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि मनोज बक्करवाला ने पूछताछ में बताया कि बिश्नोई गैंग के लिए हथियार व नशा उपलब्ध करवाने के अलावा वह लग्जरी गाड़ियां भी चोरी करता था। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों लग्जरी गाड़ियां चुरा चुका है। वह कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है। हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार भी होता रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी एवं पंजाब समेत अन्य जगहों पर दर्जनों मामले दर्ज हैं।
------
इस तरह से लॉरेेंश से जुड़ा मनोज:
मनोज अब तक करीब 10 साल तक जेल में रह चुका है। वह गिरोहबंदी के एक मामले में लुधियाना जेल में बंद था। वहीं पर जेल में बंद बिश्नोई गिरोह के बदमाश टीनू भिवानी से उसकी दोस्ती हुई थी। बाद में टीनू के जरिए ही बिश्नोई गैंग में शामिल हुआ। बिश्नोई का साथी बदमाश टीनू भिवानी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा है। टीनू के साथियों ने मिलकर भिवानी के बहल झुप्पा, सिवनी इलाकों में दूसरे लोगों के नाम से शराब के ठेके भी लिए हुए है। राजस्थान में शराब की अवैध तरीके से सप्लाई में भी ये लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें