फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने 4 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने ऑसजैग क्रिकेट अकादमी को 4 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स मंत्रा की टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में ऑसजैग क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन ही बन सकी।
विज्ञापन




स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से कप्तान अमन वर्मा ने 25 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद तबिश अहमद खान ने 57 रन और अर्थ द्विवेदी ने 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को 258 तक के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऑसजैग क्रिकेट अकादमी की ओर से समर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं, आयुष पांडे ने 3 विकेट हासिल किए। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑसजैग क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 119 रन बनाए। हर्ष लोहिया ने 55 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से ऑसजैग की टीम दबाव में आ गई और मैच हार गई। स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से सुमित चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि लविश त्यागी और भाव्य अग्रवाल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें