फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमजी रोड को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त ने बैठक में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सहायक सफाई निरीक्षकों के साथ जोन-3 के संयुक्त आयुक्त डॉ जयवीर यादव ने बैठक की, जिसमें सफाई व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में डॉ यादव ने सफाई कार्य को बेहतर ढंग से करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेष रूप से एमजी रोड को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए दो एएसआई की निगरानी में सफाई कर्मचारियों और एनफोर्समेंट स्टाफ के साथ डे एंड नाइट टीम बनाने के निर्देश दिए गए। इन टीमों का उद्देश्य एमजी रोड पर नियमित सफाई सुनिश्चित करना और क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ओल्ड वी न्यू रेलवे रोड पर भी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए गए। इसके लिए एसएसआई को आवश्यक व्यवस्था करने और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा, ताकि गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें