फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे निर्माण में आ रही सीवर-पानी की पाइप लाइन होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूटिलिटी शिफ्टिंग में आने वाली लागत का भुगतान जीएमडीए करेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे की जद में आ रही सीवर शोधित पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। लाइनों को शिफ्ट करने में आने वाला खर्च गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर द्वारका एक्सप्रेसवे जंक्शन से वजीरपुर चौक तक यूटिलिटी शिफ्टिंग अभी पूरी नहीं हो सकी है। मौजूदा यूटिलिटी निर्माण कार्यों में रुकावट डाल रही हैं। ऐसे में सीवर लाइनों की शिफ्टिंग, मैनहोल को मजबूत करने और रीसाइकिल वाटर पाइप लाइनों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना है। पाइपलाइन रैंप के अंदर और सर्विस रोड के किनारे आ रही हैं, जिससे सर्विस रोड और आरई वॉल (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण पर असर पड़ रहा है। आरई वॉल का काम शुरू करने के लिए सीवर लाइन को भी तुरंत हटाना जरूरी है। एनएचएआई ने यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए डिटेल्ड एस्टीमेट जीएमडीए को सौंप दिया है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर पर गर्डर रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें