फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने की छुट्टी के बाद वापस जा रहे थे ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में निजी बस की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटा अपने पिता को छुट्टी खत्म होने के बाद बिलासपुर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में गांव राठीवास के कपूर सिंह ने कहा कि राठीवास निवासी 40 वर्षीय संजीत आर्मी में थे। वह एक महीने की छुट्टी के बाद वीरवार की रात वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। उनका बेटा विशांत बाइक से उन्हें बिलासपुर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। बाइक को संजीत चला रहे थे। बिलासपुर चौक पर हाईवे पर जयपुर की ओर से आई निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पिता-पुत्र को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें