गुरुग्राम। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ सहित एक विदेशी नागरिक काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 0.25 ग्राम एलएसडी व 250 ग्राम चरस बरामद कर सदर थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स रोड बादशाहपुर के निकट एक विदेशी नागरिक के पास अवैध मादक पदार्थ और नशीली दवाइयां हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रूस के मिखैलुक के रूप में हुई।
10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस थाना क्षेत्र के गांव चक्करपुर से साढ़े 10 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान नेपाल के गांव जनकपुर निवासी धन्ना लाल के रूप में की है। थाना पुलिस ने बताया कि एक टीम गांव के पास गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर गांव चक्करपुर में कृष्ण मंदिर के पास छापेमारी की गई। यहां पर उसको एक बैग के साथ पकड़ा गया। बैग से साढ़े दस किलो चरस बरामद की गई। वहीं तलाशी लेने पर उनके पास से 56 हजार रुपये भी मिले।