फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे के इंजेक्शन सहित तस्कर गिरफ्तार, 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के इंजेक्शन सहित तस्कर गिरफ्तार,16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने सराय गांव निवासी आरोपी निसार यूनुस को नशीले एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन की आपूर्ति करते हुए पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार पीएसआई आलोक कुमार अपनी टीम के साथ बंचारी फ्लाईओवर के पास गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि निसार यूनुस वहां अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर नशीले इंजेक्शन बेचने के इंतजार में है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया। मौके पर बुलाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन की मौजूदगी में तलाशी लेने पर पेंटाजोसिन और फेनिरामिन मेलिएट के कुल 16 इंजेक्शन बरामद हुए। ड्रग नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलावान की रिपोर्ट में इन इंजेक्शनों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पाया गया। बरामद इंजेक्शन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुंडकटी थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें