फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद भवनों व फैक्टरियों में चोरी करने वाले छह कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा-31 की टीम ने दिन में कबाड़ खरीदने के दौरान रेकी करने वाले छह चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ ही छह वारदात का खुलासा किया है। पुलिस टीम आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है। अपराध शाखा-31 के प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि घामड़ौज में इन्वर्टर बनाने की फैक्टरी में चोरी की जांच के दौरान कबाड़ का काम करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जावीर अली, असाधनगर, जिला बरेली, सत्तार अली निवासी धोलसर, जिला रामपुर, मंसूर निवासी रूतिया, जिला बरेली, मोहम्मद फिरोज निवासी जफरपुर, जिला बरेली, दिनेश पुत्र मिदायिलाल निवासी औरंगाबाद, जिला बरेली व फरमान उर्फ गुड्डू पुत्र नसीम रूतिया, जिला बरेली शामिल हैं। सभी आरोपियों ने शहर में अलग-अलग कबाड़ की दुकान कर रखी हैं। पुलिस ने इनसे छह वारदात का खुलासा किया है। इसमें घामड़ौज की इन्वर्टर फैक्टरी व सेक्टर 56 के तीन बंद भवनों की चोरी के साथ उसी इलाके में दो और मकान में चोरी शामिल है।
विज्ञापन

कबाड़ी को घर से रखें दूर
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि कबाड़ के काम से जुड़े लोग बंद मकान के बगल में सामान खरीदने के बारे में पूरी जानकारी ले लेते थे। उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। दो दिन से ज्यादा बंद रहने वाले मकान को अपना निशाना बनाते थे।
होली पर बंद थी फैक्टरी
भोंडसी थाना पुलिस ने जिस इन्वर्टर फैक्टरी में चोरी का मामला दर्ज किया था। वह होली के चलते बंद थी। कर्मचारी अवकाश पर चल रहे थे। रेकी के दौरान आरोपियों को पहले से पता था कि होली के आसपास वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कबाड़ का काम करने वालों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर वारदात की छानबीन कर रही है।
प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें