फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों को दिया लंबी उम्र का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में उपहार, पूजा सामग्री के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले भर में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी। भाइयों की लंबी उम्र के लिए मंगलकामना भी की। भाइयों ने भी अपने सामर्थ्य के मुताबिक बहनों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने उपहार तो किसी ने शगुन देकर बहनों को खुश करने का प्रयास किया। इस मौके पर बाजारों में खासी भीड़ रही।

भैयादूज पर बहनों ने अपने भाइयों की सुख समृद्धि की मंगलकामना करते हुए व्रत रखा। कहीं बहनें अपने भाइयों के घर भैया दूज मनाने के लिए पहुंचीं, तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। बाजारों में उपहार, पूजा सामग्री के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी खासी भीड़ बनी रही। बहनों ने अपने भाइयों का रोली चावल से तिलक किया। आरती उतारी और मिठाई खिलाई। किसी ने अपने भाई को उनकी पसंद के उपहार तो किसी ने भाई की पसंद के लजीज व्यंजन बनाकर उन्हें खुश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूबसूरत उपहारों के साथ-साथ कहीं भाई अपनी बहनों को उनकी पसंद की शॉपिंग करवाते हुए भी नजर आए। शहर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल्स में भी खरीदारी करने वालों की खासी संख्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें