गुरुग्राम। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले को 14 प्रखंडों में विभाजित कर सोमवार से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अलग-अलग टोलियां बनाकर घर-घर और दुकानों व कार्यालयों में लोगों को संदेश पहुंचाया गया। साउथ सिटी निवासी शिक्षाविद शिमला प्रताप ने अभियान मे 10 लाख 101 रुपये का चेक राम सेवकों की टीम को सौंपा।
साउथ सिटी में पवन जिंदल और विमल की टीम पहुंची। इसी प्रकार भीम नगर वाल्मीकि बस्ती के काली मंदिर से शुरू किए गए अभियान मे स्वामी ब्रह्मचेतन जी महाराज, डॉ. अशोक दिवाकर, वाल्मीकी समाज के प्रधान हरिचंद, महावीर भारद्वाज, अजीत सिंह यादव, किशोरी लाल, वेद प्रकाश, राम कुमार, प्रकाश नंदलाल की टीम पहुंची। महावीर ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर ही नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर का निर्माण हो रहा है। नई बस्ती में समाजसेवी सुशील सौदा के घर से अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन, हरीश, संजीव सैनी, रामवतार, सुमेर तंवर, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।