फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अक्तूबर 2024 में तैयार होगा शीतला माता मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर 2024 में तैयार होगा शीतला माता मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी , निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
25 फीसदी काम हो चुका पूरा, 542 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-102 में हो रहा है निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-102 में बन रहे शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य अक्तूबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का 25 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बुधवार को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कंपनी व संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जीएमडीए के द्वारा बनवाए जा रहे इस मेडिकल कॉलेज में 10 ब्लॉक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें टीचिंग अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, ऑटोप्सी, एकेडमिक ब्लॉक, यूजी एंड इंर्टन ब्वायज हॉस्टल, यूजी गर्ल्स एंड इंटर्न गर्ल्स हॉस्टल, रेजिडेंट हॉस्टल, नर्स हॉस्टल, शॉपिंग कांप्लैक्स, गैस मैनीफोल्ड एंड सर्विसेज तथा ईएसएस ब्लॉक शामिल हैं। इस साइट पर भविष्य में सुपर स्पेशियलिटी का भी प्रावधान रखा गया है। शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 883 बेड होंगे। इनमें 114 इमरजेंसी एवं ट्रॉमा बेड, 606 जनरल वार्ड बेड, 20 प्राइवेट वार्ड बेड, 52 एचडीयू एंड आईसीयू बेड, 68 फ्लोटिंग बेड और 23 अन्य बेड शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मौके पर ही मेडिकल कॉलेज की ड्राइंग और धरातल पर हो रहे निर्माण कार्य को परखा। इस अवसर पर जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक, आर्किटेक्ट कंपनी एवं निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें