फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली पोल सड़क के बीच में आने से निर्माण कार्य प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग में तालमेल की कमी से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। खोरी कला से राठीवास तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत व निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन इस दौरान बिजली निगम की लापरवाही और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की बड़ी अनदेखी सामने आई है। सड़क के बीच-बीच में बिजली के पोल गाड़े गए हैं, जिससे चौड़ीकरण में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम ने पहले ही सड़क के एक तरफ या बीच में पोल लगा दिए थे, जिसके कारण अब सड़क का एक हिस्सा प्रभावित हो रहा है। गांव खोरी कला निवासी अख्तर अली ने बताया कि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जहां-जहां जलभराव या गड्ढे थे, वहां सीसी रोड बनाया जा रहा है, लेकिन बिजली पोल सड़क के बीच में आ रहे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई एक तरफ सीमित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली पोल के कारण सड़क का निर्माण एक तरफ ही संभव हो पाएगा, जिससे पूरा मार्ग संकरा रह जाएगा। कई जगहों पर ऐसे पोल लगे हैं, जो सीधे बिजली निगम की लापरवाही दर्शाते हैं। लोक निर्माण विभाग ने भी इसकी अनदेखी की है। यदि पोल बीच में रह गए तो हादसे का खतरा बना रहेगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली निगम तत्काल पोल शिफ्ट करे और उन्हें सड़क के किनारे या सुरक्षित स्थान पर लगाए, ताकि सड़क का पूरा चौड़ीकरण हो सके। इस संबंध में बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें