फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उचित प्रबंध के अभाव में डूबा सेक्टर-40

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में सेक्टर-40 के निवासियों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में आए दिन हो रही बारिश से सेक्टर-40 की स्थिति बहुत खराब हो गई है। सेक्टर में सीवर लाइनें जाम हैं, सड़क, मार्केट, पार्क, कम्यूनिटी सेंटर हर जगह सिर्फ पानी भरी हुआ नजर आ रहा है। सेक्टर में हुए जलभराव का मुख्य कारण ड्रेनेज लाइनों को जीएमडीए की मुख्य लाइनों से जुड़ा हुआ न होना। रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर-40 के लोगों ने समस्याएं रखीं।
लोगों ने बताया कि सेक्टर लो लाइन एरिया में आता है। झाड़सा, सेक्टर-39, सेक्टर-45 और मोहयल कॉलोनी की ओर से बरसाती पानी यहां आ जाता है। सेक्टर के तीन तरफ से जीएमडीए की ड्रेनेज लाइन है मगर कहीं से भी यहां की ड्रेनेज लाइनें मुख्य लाइन से नहीं जोड़ी गई है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कहा कि वे इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री, ग्रीवेंस कमेटी, नगर निगम और स्थानीय अधिकारियों तक से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बताया कि करीब 12 साल पहले रेनवाटर हार्वेंस्टिंग सिस्टम बनाए गए थे मगर कभी भी उनकी सफाई नहीं हुई। वहीं, उन्होंने बताया कि सेक्टर में 19 पार्क हैं, इनमें से आठ पार्कों में पानी भरा हुआ है। कार्यक्रम में राकेश राणा, नरेंद्र कुमार वाधवा और चरणजीत दीवान आदि ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन




हम लोगों ने हर स्तर पर गुहार लगाई है। यहां न तो ड्रेनेज लाइन मुख्य लाइन से जुड़ी है और न ही सीवेज लाइनों की सफाई हुई है। सेक्टर में निवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। - अभिमन्यु यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

मकान संख्या-1158, 1072, 315 और 272 के पास सीवेज लाइन लंबे समय से टूटी हुई है। शिकायत के बावजूद इसका समाधान नहीं निकल रहा है। सेक्टर में 31 से 40 के डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-39 से 40 के डिवाइडिंग रोड समेत तीन ओर से जीएमडीए की ड्रेनेज लाइन है मगर सेक्टर की लाइनें कहीं से नहीं जुड़ी है। - वीरेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव

यहां 18 मीटर सड़क के सामने पानी भरा है। लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। यह बहुत की खराब स्थिति है। गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी नहीं नरक सिटी कहा जाना चाहिए। - अशोक कुमार
विज्ञापन

पैसे खर्च कर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना दिए गए मगर कभी उसकी सफाई की चिंता नहीं की गई। पार्कों के रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बंद पड़े हैं और पार्कों में काफी पानी जमा है। -नरेश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें