फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-29 के सेंट्रल वर्ज होंगे हरे-भरे, पौधरोपण और सौंदर्यीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ीदार पौधों की आपूर्ति, सिंचाई और गड्ढे खोदने के कार्यों पर करीब 6 लाख रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन

नंबर गेम - 03 माह में कार्याें को पूरा करने का लक्ष्य रखा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सौंदर्यीकरण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में सेक्टर-29 के सेंट्रल वर्ज को विकसित करने के लिए तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों के तहत झाड़ीदार पौधों की रोपाई, उनकी आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अनुसार पहले टेंडर के तहत सेक्टर-29 के सेंट्रल वर्ज में गड्ढे खोदने और झाड़ीदार पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 2 लाख रुपये निर्धारित की गई है। दूसरे टेंडर में सेंट्रल वर्ज पर झाड़ीदार पौधों की आपूर्ति के साथ-साथ उनकी सिंचाई व्यवस्था भी शामिल की गई है। इस कार्य के लिए 1 लाख 99 हजार 938 रुपये का प्रावधान रखा गया है। तीसरे टेंडर के अंतर्गत केवल झाड़ीदार पौधों की आपूर्ति का कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1 लाख 99 हजार 800 रुपये तय की गई है। अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों से सेक्टर-29 के मुख्य मार्गों की सुंदरता बढ़ेगी और हरित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएचवीपी के कार्यकारी अभियंता बागवानी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 की सड़कों पर हरियाली बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए सेंट्रल वर्ज पर झाड़ीदार पौधे लगाए जाने हैं। इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कार्याें के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। तीन माह में कार्याें को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें