फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिनगवां में सड़क पर गड्ढा बन रहा हादसों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़कली-पुनहाना मुख्य मार्ग पर बीच में बना गड्ढे से राहगीर हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। बड़कली-पुनहाना मुख्य मार्ग पर स्थित हिम्मत राए हॉस्पिटल के सामने सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यह गड्ढा दिन-प्रतिदिन और गहरा होता जा रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यह मार्ग क्षेत्र का काफी व्यस्त मार्ग माना जाता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और राहगीर गुजरते हैं। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। सड़क के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीण हिदायत, फरीद, कुर्री, गोपाल और मुस्तकीम सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय या तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार वाहन चालक संतुलन खो देते हैं, जिससे छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते इस ओर ध्यान दे और सड़क की मरम्मत करा दे तो राहगीरों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें