हथीन। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान शाहरुख नाम के एक युवक को अवैध बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चौकी मिंडकोला की टीम सिलानी-मिंडकोला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक केएमपी पुल के नीचे सिलानी-मिंडकोला रोड पर अवैध बंदूक लेकर मोटरसाइकिल पर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने बताए गए स्थान से युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहरुख निवासी गांव किरंज, जिला नूंह बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध बंदूक और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद