फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती बचाओ-मंडी बचाओ के लिए होगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेती बचाओ-मंडी बचाओ कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में खांडसा रोड पर नई सब्जी मंडी में शुक्रवार को किसानों व अन्य संगठनों द्वारा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। संयुुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

राजीव चौक के पास चल रहे धरने में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों से न सिर्फ खेत खलिहान को बर्बाद करने की तैयारी है बल्कि पूरे देश को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का षड्यंत्र है। आरएस राठी ने कहा कि सरकार तीनों कानूनों से सरकारी मंडी को खत्म करना चाहती है। प्राइवेट मंडियों से सरकारी मंडिया खत्म हो जाएंगी और किसान की एमएसपी बंद हो जाएगी। गजे सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को 112 दिन हो गए हैं और सरकार ने बातचीत बंद कर रखी है। बीरू सरपंच ने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर युवा किसान मोर्चे की कमान संभालेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से धरने में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर अनिल पवार, जयप्रकाश, विंग कमांडर एमएस मलिक, माइकल सैनी, सतीश, योगेश्वर, इंद्रजीत, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें