फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, इस हफ्ते चलेगी शीत लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
2.5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, सड़कों पर आवाजाही कम दिखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम । शहर में शनिवार सर्दी के मौसम में अबतक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान शुक्रवार से 1.4 डिग्री गिरकर 2.5 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पारा और लुढ़केगा। शहर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शिकोहपुर कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने शीत लहर और ठंड को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी किए हैं। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मंजीत ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के इलाके में भी ठंड बढ़ेगी। इसका असर अगले छह दिनों तक रहेगा। लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने चाहिए
हालांकि शनिवार को दोपहर हल्की धूप निकली मगर सुबह शाम ठंडी हवाएं मानों नस्तर चुभो रही थीं। लोहड़ी की आग ने भी कुछ हद तक लोगों को ठंड से निजात दिलाई। जहां-जहां लोहड़ी के कार्यक्रम हो रहे थे, वहां लोग हाथ सेंकने पहुंच रहे थे। दोपहर के बाद सड़क पर लोगों के आवाजाही कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विटामिन से भरपूर स्वास्थ्य वर्धक खाना खाए
स्वास्थ्य विभाग ने ठंड को लेकर सलाह जारी किया है। सिविल सर्जन डाॅ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि लोगों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर रहे। शरीर को अच्छी तरह गर्म कपड़ों से ढंके । सिर पर टोपी और पैर में मोजे पहने और जूते को गीला नहीं होने दे। विटामिन से भरपूर स्वास्थ्य वर्धक खाना खाए, विटामिन सी का प्रयोग करे और शरीर को निर्जलीकरण से भी बचाए। शरीर में उष्मा बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें मगर शराब आदि का सेवन नहीं करें। शरीर का तापमान कम होने हाइपोथर्मिया की स्थिति में शरीर अनियंत्रित तरीके से कांपने लगता है, बोलने में दिक्कत होती है, मांसपेशियों में अकड़न, सांस लेने में दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। अपने इलाके में रहने वाले एकाकी बुजुर्गों का हाल चाल लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें