फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: गुरुग्राम में युवाओं से चर्चा... जानें कैसा है वोटर्स का चुनावी मूड, क्या हैं उनके मुद्दे?

Thu, 03 Oct 2024 01:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने आज गुरुग्राम के मतदाताओं से बातचीत की। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज गुरुग्राम में है। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। चुनावों को लेकर युवाओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। यह सब हम जानने की कोशिश की। 

विज्ञापन


एक छात्रा ने कहा कि गुरुग्राम में बारिश के समय सड़कों पर जलजमाव हो जाता है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर सफाई नहीं है। महिला सुरक्षा भी यहां एक बड़ा मुद्दा है। महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। 

एक अन्य युवा मतदाता ने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने का जरूरत है, वहां पर शिक्षा व्यवस्था गड़ब़डाई हुई है। ग्राउंड लेवल पर जाकर देखना चाहिए को बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा मिल रही है। छात्रों को रोजगार मिले, इसकी तरफ भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


एक अन्य छात्रा ने कहा कि कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। अच्छे से पढ़ाई नहीं होती, शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका सही नहीं होता। रात के वक्त महिला-लड़कियां घर बाहर निकलते हुए डरती हैं। परिजनों के मन में भी यही रहता है कि कहीं कुछ न हो जाए।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। यहां 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी।सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें