फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेल्समैन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब देने से मना करने पर ठेके में लगा दी थी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। पटौदी थाना एरिया स्थित शराब देने से मना करने पर ठेके में आग लगाने व सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली।


पुलिस के अनुसार 14 जून की रात को आरोपी अपने एक साथी के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दौलताबाद कुणी-तेलपुर रोड पर स्थित शराब ठेके पर शराब पीने आया था। उन्होंने वहीं ठेके के बाहर शराब का सेवन किया। जब शराब खत्म हो गई तो उन्होंने दोबारा ठेके के सेल्समैन से शराब लेने के लिए आवाज लगाई। जिस पर सेल्समैन ने उन्हें शराब नहीं दी तो उन्होंने ठेके के पास ही पड़ा भूसा ठेके के अन्दर डालकर आग लगा दी। सेल्समैन ठेके से बाहर आया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान वशिष्ठ प्रसाद चन्द्रा के रूप में हुई जिसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इलाज के दौरान सेल्समैन वशिष्ठ प्रसाद चन्द्रा की मौत होने पर पुलिस ने इसमें आईपीसी की धारा 302 को जोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान हेम सिंह (39) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें