इस वजह से बढ़ी चिंता
दिव्यांशी के पिता का कहना है कि यूक्रेन के कुछ लोग व पुलिस छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सोशल मीडिया पर भी दुर्व्यवहार के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इसको लेकर बेटी दिव्यांशी की चिंता सता रही है। नरेशचंद्र चौहान ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि पिछले रविवार को बेटी दिव्यांशी हंगरी बॉर्डर से बार-बार गुहार लगा रही थी कि आप सरकार के किसी नुमाइंदे से बात कर हंगरी प्रशासन के साथ बात करें और छात्रों को सीमा में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने अपील की थी कि केंद्र सरकार फ्लाइट की संख्या बढ़ाए, जिससे सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित स्वदेश पहुंच सकें।