फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के लिए छात्रों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य महाविद्यालय के गेट पर छात्रों ने छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा है, जिससे छात्रों के कोरोन संक्रमित होने का खतरा बना रहेगा। वहीं कुछ छात्रों की मांग थी कि कोरोना के कारण कम पढ़ाई हुई है, ऐसे में जितना पाठ्यक्रम पढ़ाया गया है, उसी के हिसाब से परीक्षाओं में प्रश्न आने चाहिए। गेट पर प्रदर्शन के दौरान ही छात्रों ने रेलवे रोड को जाम भी किया और महाविद्यालय प्रशासन और एमडीयू प्रशासन से सभी छात्रों की छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग की। छात्रों ने द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्राचार्य को भी मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (एमडीयू) की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू हो रही है। गुरुग्राम के महाविद्यालयों में एमडीयू के अंतर्गत स्नातक के अंतिम वर्ष के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। एमडीयू ने ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन को विकल्प सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए दिया गया है, जो छात्र या उनके परिवार वाले कोरोना से संक्रमित हैं या फिर दिल्ली या हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों व विदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा देनी हैं। लेकिन महाविद्यालयों के सभी छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को द्रोणाचार्य महाविद्यालय के बाहर सुबह लगभग 11.30 बजे छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और रोड भी जाम किया। जिस कारण रेलवे रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि परीक्षा के तहत सभी को ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प दिया जाए, जिस तरह प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्प चुनने का मौका दे रही है।
विज्ञापन

छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, जिनका मांगपत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। परीक्षाओं को लेकर एमडीयू को ही अंतिम निर्णय लेना है। लगभग 90 फीसदी पाठ्यक्रम पूरा कराया जा चुका है। जब तक परीक्षाएं होंगी, तब तक पाठ्यक्रम को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विरेंद्र आंतिल, प्राचार्य, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें