फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र में एक दलित महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आठ दिन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। महिला के दोस्त ने धोखे से बुलाकर अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया। आरोप है कि रोज शाम को बेसुध करने का इंजेक्शन लगाते थे। सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराने के साथ ही अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोहना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सदर सोहना थाना पुलिस को बताया कि 29 जून की शाम को दोस्त चिंटू मिला था। उसने दूसरे दिन सुबह पांच बजे मंदिर के पास बुलाया। उसके बुलाने पर वहां पहुंची। तय समय से पांच मिनट बाद एक सफेद रंग की कार आ कर रूकी। उसमें चिंटू अपने दोस्तों के साथ बैठा था। कार में बैठते ही चिंटू व उसके दोस्त दीपक, कुलदीप व संजू ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे उसे कुछ याद नहीं है। चारों उसे एक कमरे में ले गए। जहां पर बंधक बना कर रखा। आरोपी उसके साथ रोज वारदात को अंजाम देते थे। साथ ही उसके कंधे में एक इंजेक्शन भी लगा देते थे।
आठ दिन बाद आरोपी उसका कपड़ा बदलकर बल्लभगढ़ छोड़ गए। जिसके बाद उसने अपने देवर को फोन करके जानकारी दी। कुछ देर बाद उसके पति लेने के लिए वहां पहुंचे और वापस घर लाए। दो दिन तक उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। रविवार की शाम को वह सदर थाना पहुंची। जहां पर पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद महिला पुलिस की मौजूदगी में उसका मेडिकल कराया। मेडिकल दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सोहना के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें