- चीन के चेंगदू शहर में खेले जा रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चीन के चेंगदू शहर में 27 जुलाई से 31 अगस्त तक खेली जा रही 31वीं एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गुरुग्राम के तीरंदाज ऋषभ यादव ने कांस्य पदक जीता है। प्रशिक्षक कपिल कौशिक ने बताया कि ऋषभ यादव ने कम्पाउंड राउंड के तहत टीम प्रतिस्पर्धा में यह पदक जीता। भारतीय टीम में गुरुग्राम से ऋषभ यादव, दिल्ली से अमन सैनी और पंजाब से संगम बिस्ला शामिल रहें।
प्रशिक्षक कपिल कौशिक ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने कम्पाउंड राउंड में अच्छा प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि ऋषभ यादव ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। कांस्य पदक जीतने पर ऋषभ यादव को जिला तीरदांजी एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव डीपी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।