फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाटिका के लोगों ने मंत्री के सामने रखीं तीन प्रमुख समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। वाटिका सोसाइटी के 20 से 25 निवासियों ने शनिवार को अपनी स्थानीय और बुनियादी समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं को मंत्री के सामने रखा और उनके जल्द समाधान की मांग की।

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा 24 मीटर मुख्य रास्ते का रहा। निवासियों ने बताया कि रास्ते का निर्माण लंबे समय से अटका हुआ है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों ने मंत्री से रास्ते के निर्माण और इससे जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर और श्मशान घाट बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। निवासियों ने कहा कि क्षेत्र में इन दोनों सुविधाओं की जरूरत है। लोगों ने मंत्री से जल्द इन पर काम शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन फेडरेशन के अध्यक्ष एसएल सिंगला ने बताया कि बैठक में क्षेत्र की अन्य सामाजिक और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सभी प्रमुख मुद्दों को एक साथ मंत्री के सामने रखा गया। निवासियों के अनुसार, मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें