मानेसर (गुरुग्राम)। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराने के उद्देश्य से निधि एकत्रित करने के लिए मानेसर में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी धर्म एवं वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकी शामिल हुईं। करीब 30 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में सभी धर्मों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं।
शोभा यात्रा मानेसर स्थित गोशाला रोड के पास बाबा नयाराम दास मंदिर से शुरू हुई। जिसका शुभारंभ विभाग कारवां स्वामी प्रताप ने किया। यहां से खो गांव, कासन, सेक्टर-91-92, रामपुरा मानेसर होते हुए विहिप कार्यालय में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भारत माता, राम-सीता, माता कोशल्या, अहिल्या, सबरी के अलावा गुरुगोविंद सिंह, गुरु नानक की झांकियां थीं। इनके अलावा निहंग भी शामिल थे।
शोभायात्रा में भगवती स्कूल, अखिल भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय रामलीला कमेटी का सहयोग रहा। इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से गुरुग्राम आरएसएस के संघ चालक जगदीश ग्रोवर, अशोक दिवाकर, मोनू, अजीत यादव, देवेंद्र सिंह, मंजीत कुमार आदि का सहयोग रहा।