फर्रुखनगर। गांव खेड़ा झांझरौला में रविवार को अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर अहिरवाल युवा सेना संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें इलाके के यदुवंसियों ने सरकार से अपनी मांग पूरी कराने पर विचार-विर्मश किया।
वक्ताओं ने कहा कि पंचायत का मुख्य उद्देश्य अहीर रेजीमेंट को बल देना है। यदु कुल वीरों के जोश व सहयोग के लिए अहिरवाल युवा सेना 5000 प्रहरियों को जोड़कर जन आंदोलन खड़ा करने के मिशन पर जुटी है। देश में यादवों की करीब 27 करोड़ की आबादी होने के बावजूद भी पिछले 70 सालों से अपने हक से वंचित हैं। हैरत की बात तो यह है कि कभी लोकसभा सदन में अहीरवाल का नेतृत्व करते हुए 85 सांसद चुन कर जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या कम होती जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज यादव, प्रदेशाध्यक्ष विनोद यादव, महामंत्री मिंटू यादव, जिला परिषद के उप प्रमुख संजीव राव, महेश मुकदम, सुमित यादव, राव रामधन, संदीप यादव, मोनू यादव आदि मौजूद रहे।