फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहरा हत्या कांड के विरोध में निकलेगा कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क इलाके में हुए चौहरे हत्याकांड के विरोध में रविवार को पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं के लोग मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालेंगे। इस मौके पर मामले की जांच ठीक से किए जाने व मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क में पूर्वांचल के कृष्णकांत उनकी पत्नी अनामिका, बेटी सुरभि की हत्या कर दी गई थी। दो साल की बेटी विधि गंभीर रूप से घायल है। जिसको लेकर समाज के लोगों में रोष है। वहीं, इस मामले में ठीक से जांच न होने का भी यह लोग आरोप लगा रहे हैं। शहर में रहने वाले पूर्वांचल निवासी बीके मिश्रा ने बताया कि मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पूर्वांचल के लोग रविवार की शाम छह बजे गुरुद्वारा के पास कमला नेहरू पार्क से सिविल लाइन स्थित शहीद स्मारक पार्क तक कैंडल मार्च निकालेंगे।
इसके लिए ‘वी वांट जस्टिस’ स्लोगन होगा। इस दौरान मामले में पुलिस जांच को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की जाएगी। मार्च में पूर्वांचल की प्रवासी एकता मंच, पूर्वांचल जन कल्याण संघ, जन सेवा समिति, छठ पूजा समिति आदि संस्थाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें