फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव रोकने को ग्रीन बेल्ट पर तैयार होंगे रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जाएगा कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने और भूजल स्तर में सुधार लाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) रेनवाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) लगाने जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-1 से 57 तक के क्षेत्रों में पांच रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जाएगा। रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के लिए स्थानों का चयन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों और साइट की व्यवहार्यता के आधार पर किया जाएगा। इन संरचनाओं को मास्टर सड़कों और ग्रीन बेल्ट के किनारे विकसित किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी को एकत्र कर भूजल पुनर्भरण के लिए उपयोग किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से सड़कों पर जलभराव की समस्या कम होगी, स्टॉर्मवॉटर प्रबंधन बेहतर होगा। दूसरा भूजल स्तर को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी। यदि यह मॉडल सफल रहता है तो भविष्य में इसे शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल जीएमडीए की व्यापक मानसून तैयारियों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और सतही नालों की सफाई एवं गाद निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में जमा मलबे, गाद और निर्माण सामग्री को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सिग्नेचर चौक से अतुल कटारिया चौक, लोटस वैली स्कूल रोड, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सुभाष चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक, इफको चौक से एसपीआर सहित कई प्रमुख मार्गों पर सफाई कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों को ग्रीन ड्रेन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें