गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-31 की टीम ने चोरी के मामले में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एएसआई को लेकर दिल्ली में नजफगढ़ क्षेत्र में छापामारी की। पुलिस ने उस स्थल की निशानदेही करायी। जहां पर चोरी के पचास लाख रुपये में दस लाख रुपया उसको हिस्सा मिला था। दो दिन की रिमांड के दौरान पुलिस ने कई खुलासे किए हैं।
सीआईए की टीम ने खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की हुई चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात एएसआई विकास गुलिया को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस निशानदेही कराने दिल्ली ले गई थी। इस चोरी का मास्टर माइंड दिल्ली का गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया है। जो विदेश में बैठकर वारदात को अंजाम दिलाया था। दोनों झज्जर के लगरपुरिया गांव के रहने वाले और बचपन के दोस्त भी है। सीआईए प्रभारी आनंद ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जायेगा। इसके हिस्से मेेें दस लाख रुपये आये थे। पुलिस पैसा बरामद करने में जुटी है।