फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंसल और सम्यक बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अंसल बिल्डर और सम्यक बिल्डर के खिलाफ लोगों ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित हरेरा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सेक्टर 83 में अंसल बिल्डर और सम्यक बिल्डर ने परियोजना लाॅन्च की थी। अभी तक उन्हें प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं मिला है। लोगों ने प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

निवेशक जगदीश चौहान ने आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2013 में बिल्डर ने लोगों को सेक्टर 83 के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकानें बेची थीं। बाद में अंसल दूसरे बिल्डर सम्यक के साथ एग्रीमेंट किया और लोगों से कीमत वसूलता रहा। अब जब पजेशन देने की बात आई तो अंसल और सम्यक बिल्डर ने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया। ऐसे में लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें