फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। वन विभाग की तरफ से कार्रवाई को लेकर दी गई नोटिस के विरोध में सोहना की आधा दर्जन कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने बृहस्पतिवार को अग्रसेन पार्क पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम चिनार चहल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले एसडीएम के देरी से आने पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन सौंपने वालों में पीर कॉलोनी, नट कॉलोनी, पहाड़ कॉलोनी की महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं सदर व शहर थाना प्रभारी दल-बल सहित मौके पर तैनात थे। इस अवसर पर पहलवान सतबीर खटाना, पूर्व पार्षद हरीश नंदा, मनोज राघव बजरंगी ने कहा कि यदि वन विभाग का कोई अधिकारी या तोड़फोड़ दस्ता आपके द्वार आए तो तुरंत गठित कमेटी को सूचना दें, किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है।
बसाने की बजाए उजाड़ने का काम न करे सरकार
लोगों ने कहा कि सरकार बसाने की बजाए उजाड़ने का काम न करे। पूरे शहरवासी एकजुट हैं। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि पहाड़ कॉलोनी, पीर कॉलोनी, शिवकुंड, गूजर घाटी, ठाकुरवाड़ा में वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर पीएलपीए अधिनियम के तहत आशियाने उजाड़ने के लिए नोटिस दिए हैं। वहीं, नगर परिषद ने 100 से 200 वर्षों से बसी ठाकुरवाड़ा व शिव कुंड के साथ सभी कॉलोनियों में बिजली पानी सड़कों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

सीएम के पास भेजेंगे ज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम डॉक्टर चिनार चहल ने बताया कि वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कुछ कॉलोनी में अपनी जमीन बताते हुए नोटिस दिए हैं। अपने आशियाने को बचाने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई है, जिसे मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान व्यापार मंडल संघ के प्रधान कासिम पार्षद, बालूराम सैनी, अशोक गर्ग, जगमिंद्र खटाना, बलबीर, अनिल पार्षद, हाजी रमजानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें