फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर को रास्ते में रोककर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से रास्ते में रोककर पिटाई की। कार सवार युवकों ने कुछ समय पहले ऑफिस में पहुंचकर धमकी दी थी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुुताबिक, भानु आईएमटी मानेसर क्षेत्र में रहते हैं। शिवा इंस्फ्रा सोल्यूशन में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजत चौधरी डिफेंस कॉलोनी, रुड़की उत्तराखंड ने 2021 में करीब 7-8 महीने कंपनी में ठेके पर मजदूर रखे थे। अगस्त 2021 में कंपनी ने उसे ठेके से हटा दिया था। 10 मार्च शाम करीब साढ़े पांच बजे रजत एक अन्य युवक के साथ उनके ऑफिस पहुंचे और बदसलूकी करने लगे। उसका कहना था कि उनकी वजह से ही मजदूर का ठेका खत्म किया गया है। दोनों ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। शाम को 6:10 बजे वह घर के लिए निकले। आरोप है कि जयपुर-दिल्ली रोड पर एनएसजी कैंप के पास कार सवारों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवारों ने उनकी पिटाई की। वह कार से उतरकर भागे और कुछ दूरी पर ट्रैफिक थाने में पहुंचे। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें