फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-40 में नहीं हुई नमाज

विज्ञापन
सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क मैदान में जुमे की नमाज अदा करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक सप्ताह पहले भले ही पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर-40 पार्क में लोगों ने नमाज अदा की हो लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। शुक्रवार को सेक्टर-40 पार्क में पुलिसकर्मी तो उतने ही थे, जितने पिछले सप्ताह थे लेकिन नमाज नहीं हो सकी। मजबूरन नमाजियों ने सेक्टर-29 लेजरवैली पार्क व सेक्टर-37 का रुख किया। वहीं, भारत माता वाहिनी के ऐलान के आगे पुलिस-प्रशासन लाचार नजर आया। अपनी रणनीति के पूरा होने पर भारत माता वाहिनी के हौसले अब और बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन

भारत माता वाहिनी ने कुछ दिनों पहले सेक्टर-40 पार्क में जुमे की नमाज न होने देने की घोषणा की थी। इसको देखते हुए पिछले शुक्रवार को सेक्टर-40 पार्क में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए और लोगों ने पुलिस के पहरे के बीच नमाज अदा की थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेक्टर-40 पार्क में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया लेकिन नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिली। हालांकि, जब इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सेक्टर-40 पार्क में नमाज पढ़ने की अनुमति पहले से नहीं थी। इसके बाद नमाजियों ने शहर के चिन्हित 37 स्थलों पर ही नमाज पढ़ी। सेक्टर-40 के पार्क में न तो नमाजी ही आए और न ही उनका विरोध करने वाले दिखे। हालांकि, हालात को देखते हुए पुलिसकर्मी पार्क में करीब तीन घंटे तक पार्क में मौजूद रहे।
एक माह पहले किया था विरोध
भारत माता वाहिनी के दिनेश ठाकुर ने एक माह पहले एलान किया था कि वह सेक्टर-40 के पार्क में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को नहीं होने देंगे। एलान के बाद आने वाले पहले जुमे को उन्होंने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-40 पार्क में जुमे की नमाज पढ़ने आए नमाजियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। कुछ समय बाद थाने से उन्हें छोड़ दिया गया था। तब से हर जुमे पर शहर के चिह्नित स्थलों पर खुले में जुमे की नमाज के लिए पुलिस बल तैनात होता आ रहा है। चिह्नित 37 स्थलों पर वैसे अभी तक भारत माता वाहिनी के पदाधिकारियों ने नमाज का विरोध नहीं किया है, फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से यहां भी पुलिस बल को तैनात किया जाता है।
विज्ञापन

सेक्टर-40 के पार्क में भी अनुमति चाहते हैं नमाजी:
एक ओर जहां भारत माता वाहिनी के सदस्य खुले में नमाज को लेकर विरोध कर रहे हैं, वहीं नमाजी सेक्टर 40 के पार्क में भी खुले में जुमे की नमाज की अनुमति चाहते हैं। इसे भी अनुमति वाले चिह्नित स्थलों में शामिल कराना चाहते हैं। शुक्रवार को भी समुदाय के लोग इस मामले में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पुलिस कमिश्नर से अनुमति की मांग की। हालांकि, पुलिस अभी विरोध को देखते हुए चिहिन्त स्थलों की संख्या को बढ़ाने में जल्दबाजी नहीं दिखा रही।
2018 में हुआ था पहली बार विरोध
शहर में खुले में जुमे की नमाज के विरोध का मामला 2018 में पहली बार सामने आया था। इसके बाद प्रशासन ने शहर में 37 स्थलों को अस्थाई तौर पर खुले में जुमे की नमाज के लिए चिह्नित किया था, जहां लगातार जुमे की नमाज पढ़ी जा रही है। भारत माता वाहिनी के सदस्य इन स्थलों पर नमाज पढ़ने को लेकर दी गई अनुमति का विरोध करने के साथ-साथ नए स्थलों पर नमाज पढ़ने के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।
जुमे की नमाज को लेकर हर बार पुलिस की यही व्यवस्था रहेगी। विरोध वाले स्थलों पर विशेष ध्यान रहता है। अनुमति वाले स्थलों पर नमाजियों को नमाज पढ़ने के लिए सुरक्षा दी जाती रहेगी।
विज्ञापन

- अमन यादव, एसीपी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें