फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पब्लिक स्कूल में पकड़ा फर्जी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 के मतदान केंद्र एशियन पब्लिक स्कूल में शाम को फर्जी मतदान का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। मामले में देर शाम तक प्रेसाइडिंग अफसर की ओर से जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रतिद्वंद्वी पार्षद पद के उम्मीदवार ने इसकी शिकायत की थी। जिस पर महिला सब इंस्पेक्टर ने मतदान करने आई दोनों महिलाओं की आईडी चेक की तो उसमें एक महिला के पति का नाम गलत मिला। इस पर एसीपी विकास कौशिक ने उन्हें हिरासत में लेने की बात कही और पुलिस की गाड़ी में बिठा दिया। इसके बाद उन महिलाओं की आईडी जांच के लिए मतदान केंद्र के प्रेसाइडिंग अफसर से जांच कराई गई। इतने में डीसीपी साउथ उपासना सिंह भी आ गईं। मामला उनके संज्ञान में लाया गया। डीसीपी ने कहा कि जनता ने शांतिप्रिय मतदान को लेकर पुलिस का पूरा सहयोग किया है। फर्जी मतदान को लेकर यदि प्रेसाइडिंग अफसर शिकायत दर्ज कराते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। प्रेसाइडिंग अफसर की ओर से देर शाम तक शिकायत का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें