फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएमएमएसवाई योजना से गुरुग्राम में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तालाब निर्माण, फिश फीड, आइस बॉक्स और फिश कियोस्क पर मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत गुरुग्राम में आधुनिक तकनीक के जरिए मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों और युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। वर्ष 2026-27 की परियोजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नए तालाब निर्माण और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला मत्स्य अधिकारी सतवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले में 545.6 हेक्टेयर क्षेत्र में मत्स्य पालन हुआ और 5682 मीट्रिक टन मछली उत्पादन दर्ज किया गया। अगले वर्ष 15 हेक्टेयर नया क्षेत्र मत्स्य पालन के तहत लाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


योजना के तहत ग्रो-आउट तालाब, पॉलीथीन लाइनिंग, फिश फीड, फिंगरलिंग और दवाइयों पर सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा आइस बॉक्स, ई-रिक्शा, फिश कियोस्क, कोल्ड स्टोरेज और फिश फीड मिल जैसी सुविधाओं पर भी आर्थिक सहायता मिलेगी। बैठक में एलडीएम विनोद कुमार बजाज, फिशरीज ऑफिसर ईश्वर सिंह, एसएमएस टी एंड आई भगिंदर सिंह और मत्स्य किसान शेर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें