फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ था मुकाबला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखनगर। कोलकाता में आयोजित हुई कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप 25 से 27 जुलाई तक आयोजित हुई। चैंपियनशिप में कई देशों के सात हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे स्थान पर भूटान के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन



चैंपियनशिप में कपिल सैनी ने गोल्ड मैडल, मनीष एवं लखदर सिंह ने सिल्वर मैडल एवं मानवी सैन, देव कटारिया ने ब्रॉज मैडल लेकर अपने नाम के साथ ही क्षेत्र के नाम भी रोशन किया। कोच राजू किड़वाल ने बताया कि अब ये खिलाडी दिल्ली में आयोजित होने वाली इंडिपेंडेंस कप कि तैयारी में जुट गए हैं। धनकोट एवं फर्रुखनगर पहुंचने पर मैडल जीतकर आए खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोच सुसेन, पवन, गौरव, मनोज,शबनम एवं तेजस आदि सभी कोच ने मैडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें