फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धार्मिक स्थल बनाने का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। गांव इकबालपुर में धर्मांतरण कर चुके एक व्यक्ति द्वरा अपनी जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


इकबालपुर के सरपंच धर्मबीर, पूर्व सरपंच रणबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में रहने वाले एक परिवार के कुछ सदस्यों ने हिंदू धर्म को छोड़कर अन्य धर्म को अपना रखा है। जिसका उन्होंने गांव के कुछ लोगों मे प्रचार प्रसार भी किया। गांव के लोगों को जब इसकी खबर हुई तो इस परिवार के सदस्यों को मझाया गया लेकिन वह नहीं माने। अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन में एक विशेष समुदाय के धर्म की इमारत की नींव रख डाली। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सरपंच की अगुवाई में पंचायत रखी। इसमें धर्मांतरण कर चुके युवक को भी बुलाया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पंचायत के समझाने पर इस युवक ने अब लिखित में यह आश्वासन दिया है कि वह कभी समुदाय विशेष के धर्म का प्रचार नहीं करेगा और न ही इमारत का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें