फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, एक लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। मेट्रो स्टेशन से बस अड्डे के लिए ऑटो में बैठे युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और उसका कार्ड व मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। उसके खाते से एक लाख रुपये भी निकाले गए हैं। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह नौ दिसंबर को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन से बस स्टैंड के लिए ऑटो में बैठे थे। साथ में बैठे एक युवक ने उससे पानी की बोतल मांगी। इसके बाद उसने पानी में कुछ मिला दिया और बोतल वापस कर दी। जब पवन ने पानी पिया तो थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसके पास मोबाइल फोन, एटीएम नहीं था। जब उन्होंने बैंक में पता किया तो खाते से एक लाख रुपये निकाले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें