फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सब-वे पर डेरा डाल मांग रहे भीख, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव चौक के सब-वे पर अस्थायी रूप से रह रहे लोग बन रहे परेशानी का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित राजीव चौक पर बने सब-वे अवैध कब्जे के शिकार हैं। सब-वे पर कुछ लोगों ने अस्थायी रूप से डेरा डाल लिया है। ये लोग सब-वे में रहते हैं और खाना भी पकाते हैं। रेड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों और यात्रियों से भीख मांगते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस विषय में कई बार प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि राहगीरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन से मांग है कि अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए और साफ-सुथरा रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब-वे में जमा है पानी
राजीव चौक पर बने सब-वे में बारिश का पानी जमा है और बदबू आ रही है। वहां से हर रोज आवाजाही करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यात्री अर्जुन शर्मा ने बताया की अंडरपास के पास खड़ा होते समय बदबू आ रही है और वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। नरेंद्र गर्ग ने बताया की लंबे समय से अंडरपास में पानी भरा होने के कारण पानी में मच्छर पैदा हो गए है, जिससे अब चौक पर खड़ा होना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें