फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम ने कई क्षेत्रों में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरभर में चल रहा नियमित कचरा उठान व साफ-सफाई का कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाया जा रहा गहन स्वच्छता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स से नियमित कचरा उठान सुनिश्चित करने के साथ नगर निगम की स्वच्छता टीमें दिन-रात सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी हुई हैं।

बुधवार को निगम की टीमों ने कार्टरपुरी सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट, राष्ट्रीय राजमार्ग-8, सिकंदरपुर, वजीराबाद, सनसेट बुलेवर्ड मार्ग, रोशनपुर सब्ज़ी मंडी, सेक्टर-12, प्रेमनगर, इफ्को चौक, सेक्टर-5, प्रेमपुरी रोड, बेरीबाग, ओल्ड दिल्ली रोड, सुभाष चौक और जैन मंदिर सदर बाजार सहित अनेक क्षेत्रों में गहन सफाई अभियान चलाया। इन स्थानों पर सड़कों, गलियों, ग्रीन बेल्ट्स, सार्वजनिक स्थलों, कचरा जमा होने वाले स्थानों और सेकेंडरी प्वाइंट्स की विशेष सफाई की गई। नियमित रूप से इन स्थलों पर कचरा उठाने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निगम की टीमों द्वारा हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देशों के तहत संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर सफाई कार्य की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि सफाई कार्य मानकों के अनुरूप हो रहा है। निगमायुक्त के अनुसार यह अभियान जनभागीदारी के बिना यह प्रयास अधूरा है, इसलिए सभी नागरिकों से आग्रह है कि सक्रिय रूप से भाग लें और अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें